Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ विपुल कुमार सम्मानित

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ विपुल कुमार सम्मानित

आलापुर, अंबेडकरनगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा आलापुर के बीएलओ विपुल कुमार (रोजगार सेवक) को जिला जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मंगलवार को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

बीएलओ विपुल कुमार ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर बर्जी बूथ पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने बूथ के सभी 445 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर निर्धारित समय में शत-प्रतिशत प्रपत्र एकत्रित किए। इसके साथ ही सभी प्रपत्रों को बीएलओ ऐप पर पूर्णतः डिजिटाइज कर उदाहरणीय कार्य किया।

उक्त बूथ पर लगभग 99 प्रतिशत मतदाताओं को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणसे सफलतापूर्वक मैप किया जा चुका है, जो पुनरीक्षण कार्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

बीएलओ के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आलापुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments