Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय पर पटाखा जलाकर...

पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर पार्टी कार्यालय पर पटाखा जलाकर और मिष्ठान वितरण कर मनाया गया जश्न

0

अंबेडकर नगर । भारतीय जनता पार्टी की बढ़ते हुए जनाधार और प्रभाव से निश्चित है कि आने वाले आम लोक सभा चुनाव में भाजपा को शिखर पर पहुंचाने में जनता का आशिर्वाद भाजपा को मिलेगा। शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पूर्वोत्तर राज्यों में मिली बड़ी सफलता की जश्न के साथ ही विधान सभा अकबरपुर एवम आलापुर विधान सभा क्षेत्र की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला आयोजित कर लोक सभा चुनाव में भाजपा की बड़ी सफलता के लिए संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की गुर सिखाया गया।

     भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पूर्वोत्तर राज्यों की विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी सफलता पर पटाखा जलाकर और मिष्ठान वितरण कर मनाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा को मिली जन समर्थन ने लोक सभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की रूप रेखा तैयार कर दिया है।उ न्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान की विधान सभा अकबरपुर और आलापुर में सम्पन्न कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर चुनावी रणनीति तैयार कर रही है। कहा कि भाजपा के पास अच्छे कार्यकर्ताओं की फौज है जो किसी भी सामाजिक और राजनैतिक चुनौती का सामना करने में सक्षम है। कहा कि भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश की जनता का विश्वास विकास और देश हित की विंदु पर दिल जीत लिया है।उसी का प्रणाम है कि सभी चुनावों में भाजपा को व्यापक स्तर पर जन समर्थन मिल रहा है।

         भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के जीत की जश्न और बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,विधान सभा प्रवास संयोजक आदर्श चौधरी,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,राजेश सिंह बबलू,अमर नाथ सिंह,दीपक तिवारी,रमेश यादव,मण्डल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,सदा राम वर्मा,पंकज प्रजापति, रवि सिंह चौहान,उमा शंकर सिंह,श्याम लाल राजभर,अविनाश सोनकर,सुनील राजभर,अजय श्रीवास्तव, प्रिंस पाठक,सुधीर श्रीवास्तव,अनुराग त्रिपाठी,गगन मिश्र, जितेंद्र कन्नौजिया,हितेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version