Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के नारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन

भाजपा के नारी शक्ति वंदन अभियान का हुआ समापन


अयोध्या। भाजपा के नारी शक्ति वंदन अभियान का समापन हो गया। लोक सभा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय पर सांसद लल्लू सिंह, सांसद अम्बेडकर नगर रितेश पाण्डेय, आशा गौड, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, पूरा बाजार ब्लाक मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह टेंट सिटी नव्य अयोध्या में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, जिपंअ रोली सिंह, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय नगर निगम परिसर में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने समारोह पूर्वक अभियान का समापन किया। इस दौरान प्रधानामंत्री के लाइव उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना गया।

केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित सभा के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि नए संसद भवन में प्रवेश करते ही महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम परित किया। यह नए भारत का प्रतिविम्ब है। महिलाओं के कल्याण व उत्थान के लिए जितने कार्य मोदी सरकार में हुए उतने कार्य आज तक नही हुए हैं।

नगर निगम कार्याल में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा बेटी व बेटे की खाई को पाटने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं की प्रधानमंत्री ने शुरुआत किया। आज बेटे व बेटी में अंतर समाप्त हो गया। आज बेटी बोझ नहीं है। अब बेटियां पैदा होती है तो वह लक्ष्मी का रूप होती है। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री सुमंगला, सामूहिक विवाह योजनाएं चलायी जा रही है।

पूरा बाजार ब्लाक मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले यह सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार की जनकल्याण कारी नीतियों से जनता में विश्वास का माहौल है। हम सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के पथ पर अग्रसर है।

टेंट सिटी नव्य अयोध्या में एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आज विश्व में देश की पहचान एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में हो रही है। 2014 के बाद देश के प्रत्येक व्यक्ति ने विकास से हुए बदलावों को महसूस किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments