◆ बाबा साहब के विचार आज भी देश को प्रेरणा देते हैं – महेन्द्र पाण्डेय
◆ सामाजिक न्याय, समानता व समावेशिता के लिए समर्पित था बाबा साहब का जीवन – वेद गुप्ता
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों द्वारा अम्बेडकर जयंती पर महानगर में कई स्थान पर स्थापित डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या में भाजपाईयों द्वारा महानगर क्षेत्र में स्थापित 16 स्थानों पर अम्बेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई किया गया। रात्रि में दीपक जलाए गए। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयपुरिया स्कूल में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव महेन्द्र पाण्डेय के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने पूराबाजार के सनेथू, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने मोहबरा, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने साहबगंज बालदा कालोनी, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने पूरा बाजार के दतौली, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी व भाजपा नेता अभय सिंह ने कृष्णा नगर वार्ड के मसिनियां में अम्बेडकर प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
