Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासपरिवार अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, रामलला का लिया आशीर्वाद

सपरिवार अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, रामलला का लिया आशीर्वाद


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सपरिवार सोमवार को अयोध्या पहुंचे। हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सरयू अतिथि गृह में भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। स्वागत के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला पंचायत अध्यक्ष के जन्मदिन की सूचना पर उन्होंने शुभकामनाएं दी।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह से संगठन के चल रहे अभियानों तथा पूर्ण हो चुके अभियानों के बारे में जानकारी लिया। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों में जनता से सम्पर्क व योजनाओं की चर्चा करने के लिए निर्देशित किया। महापौर के आवास पहुंचे व कार्यकर्ता से मुलाकात किया।

दर्शन के पश्चात भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि भारत अपनी आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के आधार पर आगे बढ़े। आगामी चुनावों की तैयारी के तहत भाजपा जनसंपर्क और जनसंवाद को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने 11 वर्षों के शासन का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर संवाद स्थापित कर रहे हैं। संगठन के अंतिम चरण के गठन के तहत कई ज़िलों में अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है, जल्द ही प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी चुनाव होंगे।

सरयू अतिथि गृह में स्वागत करने वालों में अवधेश पाण्डेय बादल, शैलेन्द्र कोरी, सुनील तिवारी शास्त्री, डा. अवधेश वर्मा, अमल गुप्ता, अभय सिंह, सहित अन्य लोग शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments