Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, सेना को दी एयर स्ट्राइक...

अयोध्या पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, सेना को दी एयर स्ट्राइक के लिए बधाई, कांग्रेस और अखिलेश पर साधा निशाना


अयोध्या। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी गुरूवार को अयोध्या पहुंचे । सर्किट हाउस में प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, राम चन्दर यादव, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, ने स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर कहा पार्टी व उत्तर प्रदेश की जनता की तरफ से मैं भारतीय सेना का सम्मान करता हूं। जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारने काम किया है वह ऐतिहासिक है। पीएम मोदी का जो संकल्प था वह संकल्प हमारी सेना ने पूरा किया है। उन्होंने एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी द्वारा सवाल उठाने पर कहा कांग्रेस हमेशा देश की सेना और देश का अपमान करती रही है, यह जग जाहिर है, पाकिस्तान की एजेंसियां कोमा में है। पाकिस्तान में इमरजेंसी घोषित है यह सब जग जाहिर है इसके बाद भी कांग्रेस सवाल उठा रही है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग जातिवादी-परिवारवादी लोग हैं, इनका एजेंडा पीडीए का एजेंडा नहीं है, इनका एजेंडा परिवार के विकास का एजेंडा है।

संगठन चुनाव पर कहा कि प्रदेश के 98 में 70 जिला इकाइयां घोषित कर दी गई है, 28 बाकी है, मिल्कीपुर चुनाव के कारण अयोध्या की दोनों इकाइयां रोकी गई थी। सिद्धार्थनगर में चुनाव की अहर्ता पूरी न होने कारण चुनाव रोका गया था। बहुत जल्द ही विचार विमर्श सभी जगह ईकाइयां घोषित की जाएंगी। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा।

स्वागत करने वालों में ओम प्रकाश सिंह, राघवेन्द्र पाण्डेय, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अमल गुप्ता, बब्लू मिश्र सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments