Wednesday, July 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिले के सभी मंडलों पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधान मंत्री के मन...

जिले के सभी मंडलों पर भाजपाइयों ने सुनी प्रधान मंत्री के मन की बात 

अंबेडकर नगर। माह के अन्तिम रविवार को होने वाले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 101वें एपिसोड को जनपद के सभी 23 मंडलों की बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।

        आलापुर विधान सभा क्षेत्र की गोविंद साहब मंडल के बूथ संख्या 48 हथिना राज में मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों की विभिन्न अच्छे कार्यों को करने वाले लोगों की कार्यों और उनके महत्व विषय पर देश की जनता से जानकारी साझा करते हैं।जो कहीं न कहीं अन्य लोगों को भी उसी तरह का सराहनीय कार्य करने की प्रेरणा देने का कार्य करता है। जल कुंभी से कागज बनाने,जल के समस्या की समाधान के लिए जल संचयन और संरक्षण पर देश की जनता को संदेश दिया जाना प्रेरणा दाई रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने कहा कि जय जवान,जय किसान का नारा पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था। जिसमें बाद में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी ने जय विज्ञान जोड़ा था।

     अशरफपुर किछौछा के नव निर्वाचित चेयर मैन ओमकार गुप्ता ने अपने कैम्प कार्यालय में प्रधान मंत्री के मन की बात सुनने के बाद कहा कि प्रधान मंत्री जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए अंग्रेजों द्वारा उनको काला पानी की सजा दिए जाने सहित विभिन्न यातनाओं की चर्चा करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।कहा कि प्रधान मंत्री जी ने संत कबीर दास की जयंती और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन टी रामाराव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों पर योगदान की चर्चा कर देश की महान विभूतियों को मन की बात कार्यक्रम में सम्मान दिया है।

      मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक/भाजपा जिला मंत्री दीपक तिवारी ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को जनपद के सभी 23 मंडलों की 1132 बूथों पर 12645 लोगों ने सुना।

          मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधू,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,चेयर मैन ओमकार गुप्ता,जिला ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राना वीर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,डाक्टर राना रणधीर सिंह,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,सभासद,प्रदीप मिश्र रिंकू,रेखा पाठक,प्रिंस पाठक,अनुज सोनकर आदि ने सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments