Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जनसेवा के कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता का...

जनसेवा के कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता का जन्मोत्सव

0

अंबेडकर नगर। भाजपा एमएलसी निवर्तमान प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में शुरू कर दी गई है। आगामी 6 अगस्त को भाजपा एमएलसी वैश्य समाज के नेता अनुप गुप्ता का जन्मदिन है। उनके इस जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकर गुप्ता के साथ वैश्य समाज के लोग जिला मुख्यालय पर स्थित वृद्धा आश्रम में भोजन कराने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी में मरीजो को फल वितरित करने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण के साथ अपने कैंप कार्यालय किछौछा में हवन पूजन व केक काटकर भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्ता ने भाजपा एमएलसी को अग्रिम बधाई देते हुए उनके स्वस्थ,सुखी,संपन्न एवं दीर्घायु होने की कामना की है। व्यापारी नेता शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में वैश्य समाज के नेता का जन्मदिन आगामी 6 अगस्त को जनपद में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version