Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एक देश, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने किया नमन

एक देश, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने किया नमन

0

◆ डा मुखर्जी का बलिदान आज भी राष्ट्रभक्ति और अखंडता की प्रेरणा – डा श्वेता सिंह


अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सर्किट हाउस सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा श्वेता सिंह थीं।

संगोष्ठी की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ’एक देश, एक विधान, एक निशान’ के सिद्धांत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, डॉ. मुखर्जी का बलिदान कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने बिना स्वार्थ के राष्ट्र के लिए जीवन अर्पित किया, ऐसे महापुरुष को नमन करना हमारा कर्तव्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद का बलिदान आज भी राष्ट्रभक्ति और अखंडता की प्रेरणा है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया। उनके सिद्धांत और विचार आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। संगोष्ठी में डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

इससे पूर्व श्वेता सिंह ने सर्किट हाउस में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में सर्किट सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, डॉ. बांके बिहारी मणि  त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, डॉ राकेश मणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, परमानंद मिश्रा, अमल गुप्ता, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version