Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिल्कीपुर के कई गावों में भाजपाईयों ने लगाई जनचौपाल

मिल्कीपुर के कई गावों में भाजपाईयों ने लगाई जनचौपाल


अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव में जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी लगातार जनसम्पर्क व जनचौपाल के माध्यम से जनता सम्पर्क व संवाद कर रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किन्हुपुर ,मजनाइ, कोटडीह, तरौली बाजार में जनचौपाल लगाया।

   चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। मंगलवार की देर शाम अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने अझियौना व पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने मिश्रौली, झवरा, चंदौरा, गहनाग, किठावां, चकवारा में जनचौपाल लगाया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सिधौना, पूरब गांव में जनसम्पर्क किया। गंगा सराय आस्तीकन में जनचौपाल लगाया। अमानीगंज मंडल भावानगर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिलाध्यक्ष रामपुर अभय गुप्ता व भाजपा नेता अभय सिंह ने जनचौपाल को सम्बोधित किया।

किन्हूपुर की जनचौपाल में पूर्व केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि देश की पहचान वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली देश के रुप में हो रही है। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश को विकास का नया आयाम मिला है। भवनपुर जनचौपाल में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि योगी सरकार में हमारी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिला है। प्रयागराज में आयोजित महाकुम्भ में पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ रहे है। सबको बेहतर व्यवस्था वहां मुहैया कराई जा रही है। अझियौना जनचौपाल में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि वंचितों तथा शोषित लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए डबल इंजन की सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं दी है। गरीबों के जीवन में सुधार हुआ महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये गए है।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस तथा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास की नीति के दूरगामी परिणाम सबसे सामने आये है। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि हजारों करोड़ की योजनाओं से सरकार अयोध्या का विकास कर रही है। सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या आज विश्व पयर्टन के मानचित्र पर भी स्थापित हो गयी है। अयोध्या व आसपास के क्षेत्रों में लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है।

किन्हूंपुर जनचौपाल में रामबहादुर शुक्ला, राम सुन्दर कोरी, जगत पाल कोरी, विश्राम कोरी, दिवाकर शुक्ला, राजकुमार मौर्या, सुनीत मौर्या, दिव्यांशु सिंह, अझियौना जनचौपाल में पुष्पेन्द्र रावत, गयादीन रावत, भागीराम रावत , राममनोरथ रावत, रामधीरज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments