Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा किसान मोर्चा ने फूंका नितीश कुमार का पुतला

भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका नितीश कुमार का पुतला

अयोध्या। मंडलायुक्त कार्यालय के सामने भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। नितीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर दिये गये विवादित बयान के खिलाफ़ कार्यकर्ताओं ने उनका इस्तीफा मांगा। महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करवा कर भारत की महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रहें है। इंडिया गठबंधन के महत्वपूर्ण नेता लोकतंत्र के मंदिर में माताओं-बहनों का अपमान कर रहे हैं।
महानगर उपाध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि इतने बड़े घृणित बयान के लिए सिर्फ़ माफी मांगने के नाटक से महिलाओं के अपमान की भरपाई करना संभव नहीं है। भाजपा देश के हर घर परिवार को इनके भद्दे चेहरे से अवगत कराएगी। पुतला दहन करने वालों में दीपक पाण्डेय, जयप्रकाश श्रीवास्तव, हैप्पी तिवारी, प्रशांत पाण्डेय दीपू आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments