Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याधनतेरस पर बाजार गुलजार, पौने दो अरब का हुआ कारोबार

धनतेरस पर बाजार गुलजार, पौने दो अरब का हुआ कारोबार

अम्बेडकरनगर। दीपावली के पंच दिवसीय पर्व का पहला त्योहार धनतेरस शुक्रवार को मनाया गया। धनतेरस पर्व पर जमकर खरीदारी हुई। खरीदारी में वाहनों के साथ अन्य भौतिक उपयोग की सामनों की खूब खरीद हुई।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी से सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसी के चलते धनतेरस पर जमकर खरीदारी होती हैं। शुक्रवार को पर्व पर खरीदारी वाहन, सोने चांदी के जेवरात, बर्तन के साथ भौतिक सुख के सामानों की हुई। परंपरा के अनुसार बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने-चांदी के जेवरात, वाहनों की खरीदारी से सभी कारोबारों ने खूब हुई। इससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। धनतेरस पर्व पर करीब पौने दो अरब रुपए के कारोबार का अनुमान है। अनुमान के अनुसार कपड़ों की 22 करोड़ रुपए के, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों के 25 लाख रुपए से अधिक का, 35 करोड़ के बर्तन का, 57 करोड़ रूपए के सोना-चांदी का, 40 करोड़ के इलेक्ट्रानिक उपकरण का, 50 करोड़ रूपए के बाइक, कार व ट्रैक्टर का कारोबार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments