Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की गोष्ठी, स्कूटी रैली निकाली

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की गोष्ठी, स्कूटी रैली निकाली

0

अम्बेडकर नगर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में महिलाओं की गोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ ही महिलाओं ने स्कूटी रैली और पदयात्रा निकालकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर व मिस्ड कॉल अभियान चलाया।

कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन में एवं जिला संयोजक सुमन पाण्डेय के संयोजन में आयोजित हुआ। अटल भवन से पटेल नगर तक निकाली गई रैली में महिलाओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर अधिनियम के समर्थन में नारे लगाए।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की लोकतांत्रिक यात्रा में ऐतिहासिक कदम है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला यह कानून महिलाओं को भागीदारी से निर्णयकर्ता बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

जिला संयोजक सुमन पाण्डेय ने कहा कि महिला आरक्षण से नीति निर्माण अधिक संवेदनशील और जनकेन्द्रित होगा। विकसित भारत 2047 का सपना महिला नेतृत्व के बिना अधूरा है। पूर्व चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि नारी सशक्तिकरण से समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं। यह अधिनियम समावेशी और सशक्त भारत की आधारशिला है। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रितु बहल, सरिता वर्मा, एडवोकेट प्रेमलता भारती, बाल्मीकि उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी व बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version