Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर भाजपा सरकार ने देश से भाईचारा,रोजगार, खुशहाली  और विकास खत्म किया-वीरेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार ने देश से भाईचारा,रोजगार, खुशहाली  और विकास खत्म किया-वीरेन्द्र चौधरी

0
Ayodhya Samachar

अम्बेडकर नगर। देश में जबसे भाजपा आई है वह अपने साथ विनाश और नफरत का एजेंडा चला रही है। किसानों, युवाओं, बेरोजगारों और महिलाओं पर अत्याचार,भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है। उप्र कांग्रेस पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी और बेटियों पर अत्याचार के मुद्दे के साथ कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव में जनता के बीच जायेगी। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा भाजपा सरकार द्वारा फैलाई गयी नफरत और डर की राजनीति खत्म करेगी । भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार डरी हुई है।,गुजरात में मोरबी हादसे सैकड़ों लोगों की अकाल मृत्यु ने भाजपा के गुजरात माॅडल और विकास की सच्चाई उजागर कर दिया है, भाजपा राज जनता के ऊपर हादसों,जवानों की शहादत की गुनहगार है। कांग्रेस कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर भाजपा की विनाशलीला को बतायेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस के पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी का एक दिवसीय दौरे पर जनपद मे पहुंचे, जनपद सीमा पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी, मो अनीश खान और अमित जायसवाल के साथ सैकड़ों कांग्रेसजनों ने जोरदार स्वागत किया  प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा शरीफ में चादरपोशी कर देश की सुख समृद्धि की कामना की ,सरदार पटेल और डा अम्बेडकर साहब और महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा और संचालन पीसीसी सदस्य गुलाम रसूल छोटू ने किया। वरिष्ठ समाजसेवी ललित मोहन श्रीवास्तव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी, प्रदेश सचिव मो अनीश खान, प्रदेश सचिव अमित  जायसवाल,सुनील मिश्रा,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने समस्त कांग्रेसजनों से आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस का परचम फहराने का आवाहन किया.

कार्यक्रम को वरिष्ठ पीसीसी सदस्य डा नंद लाल चौधरी,संजय तिवारी ,सरिता यादव, आलोक पाठक, अफरोज आलम बेग,महली राम राजभर, रवीश शुक्ला,सुखीलाल वर्मा , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल वर्मा,सै ऐतबार हुसैन अक्कन और आशाराम यादव ,अमित कुमार यादव संजय ने संबोधित किया ।

प्रमुख रूप से सेवादल जिलाध्यक्ष दिवाकर पांडेय   वउमापति वर्मा,मो जियाउद्दीन अंसारी, राज बहादुर मिश्रा, रघुनाथ पटेल, नंद कुमार गुप्ता,इमरान गांधी, जय प्रकाश तिवारी, मस्तराम शर्मा, ज्ञानेन्द्र पाठक,अंबिका प्रसाद, राम कृपाल धावक,सुशील कुमार गौतम, राजकुमार अग्रहरि, गिरिजा देवी, आनंद अमृतराज वर्मा,रीतेश त्रिपाठी,रेहाना खातून ,राजपत पटेल, सुभाष चन्द्र,राम त्रिलोकी,  मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version