Saturday, July 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरडीएलपी अभियान और 'मन की बात' की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ...

डीएलपी अभियान और ‘मन की बात’ की तैयारियों में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर


अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए शुक्रवार को जिला कार्यालय अटल भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में डीएलपी अभियान, दीर्घकालिक संगठनात्मक कार्यक्रमों, संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के सफल आयोजन की रणनीति तैयार की गई।

मुख्य अतिथि एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और इसकी सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान संगठन को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास के विचारों को सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक बताते हुए उनकी जयंती उत्साहपूर्वक मनाने का आह्वान किया। साथ ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक लोगों के साथ सुनने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित प्रत्येक कार्यक्रम को कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि डीएलपी अभियान, गुरु रविदास जयंती और ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के सभी वर्गों तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक जय राम विमल, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, रमेश चंद्र गुप्ता, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सुनील पासवान, आकाश वर्मा, डॉ. विनोद कुमार, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, अंजू पाण्डेय, संतोष सिंह, आनंद श्रीवास्तव, श्रीकांत कन्नौजिया, सागर संगवानी, अंकित अग्रहरि, अंकित मंडेला समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments