अयोध्या। भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव का व्हाट्सऐप मंगलवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने हैक कर लिया। इसके बाद हैकर ने उनके परिचितों और संपर्क में रहने वाले लोगों को फोन कर रुपये की मांग शुरू कर दी। मामले की जानकारी होने पर कमलेश श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से लोगों को इसकी सूचना दी और किसी भी तरह के लेनदेन से बचने की अपील की।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार दिन में उनका फोन हैक हुआ। उन्होंने कहा कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि उनके नाम से रुपये मांगने वाले किसी भी संदेश या फोन पर भरोसा न करें और पहले सीधे उनसे संपर्क कर इसकी पुष्टि करें।