Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या महानगर के सभी बूथों पर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

महानगर के सभी बूथों पर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

0

अयोध्या। महानगर के सभी 400 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज लगाया तथा सामूहिक रुप से स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन को सुना। प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने अपने सिद्धान्तों व आदर्शो से कभी समझौता नहीं किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानवाद सिद्धान्त का अनुसरण पार्टी लगातार कर रही है। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। आज जनता खुद को राष्ट्रहित सर्वोपरि की विचारधारा से जोड़कर देख रही है। महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा द्वारा महानगर के सभी बूथों पर स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्पर्क व संवाद के माध्यम से समाज से हर समय जुड़ा रहता है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। गरीबों की चेहरे पर खुशी का भाव लाना सरकार की प्राथमिकता है।
महानगर महामंत्री शैलेन्द्र कोरी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सदा समाज के प्रति अपने योगदान को तैयार रहता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण कोविड काल है जब पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन की परवाह न करते हुए जरुरतमंदों की सेवा की। वहीं अन्य प्रमुख नेताओं में डा राकेश मणि त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, रवि सोनकर, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, रामकुमार सिंह राजू बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version