Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या संविधान दिवस के साथ मनाया गया दुग्ध उत्पादकता के संस्थापक का जन्मदिवस

संविधान दिवस के साथ मनाया गया दुग्ध उत्पादकता के संस्थापक का जन्मदिवस

0

अयोध्या। पराग दुग्ध डेरी में संविधान दिवस मनाया गया और सभी कर्मचारी और पदाधिकारियों ने संविधान की शपथ ली कि अपने सभी कार्य संविधान के अनुरूप करेंगे और संविधान के दायरे में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। इसके साथ साथ दुग्ध उत्पादकता के संस्थापक एवं श्वेत क्रांति के जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन का जन्म दिवस भी कार्यालय पर मनाया गया।

अयोध्या पराग दुग्ध डेयरी के प्रभारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज संविधान दिवस के उपलक्ष में हम सभी ने संविधान की शपथ ली कि अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे ।

इसके साथ साथ आज दुग्ध व्यवसाय के जनक डॉक्टर वर्गीज कुरियन का जन्म दिवस भी मनाया गय। उन्होंने बताया कि हमारे देश में पहले दूध के प्रति इतनी जागरुकता नहीं थी लेकिन डॉ वर्गीज कुरियन के माध्यम से ही भारत में दुग्ध व्यवसाय को समझा और क्रांति ला दी आज भारत दूध के उत्पादन में प्रथम स्थान पर है और भारत में उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है।

पराग दूध को लेकर बताया कि मंडल में हमारे कई प्लांट लगे हैं जहां से सभी जिलों में दूध की सप्लाई की जाती हमारा दूध उच्च क्वालिटी का होता है इसीलिए बाजार में पराग दूध की मांग ज्यादा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version