Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यावैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को...

वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की बाइक चोरी, पुलिस को दी तहरीर


मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के सराय नामू गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक की बाइक को चोरों ने पार कर दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

                  इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेखनपुर गांव निवासी मेवालाल पुत्र रामतेज द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि 6 मार्च को वह सराय नामू गांव निवासी दुख हरन यादव की बेटी की शादी में बाइक से गया था। पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी पैशन प्रो बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 42 ए ए 3947 को खड़ी करके वैवाहिक कार्यक्रम में चला गया था। जब वह वैवाहिक कार्यक्रम से लगभग 1 घंटे बाद वापस लौटा तो देखा कि बाइक गायब हैं। पीड़ित द्वारा बाइक की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया। तीन दिन बीत जाने के बावजूद भी बाइक चोरी के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। उपनिरीक्षक अमर बहादुर पटेल ने बताया मामला संज्ञान में है घटना की  जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments