Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या हर हर महादेव के जय घोष के मध्य हुआ भोलेनाथ की प्रतिमा...

 हर हर महादेव के जय घोष के मध्य हुआ भोलेनाथ की प्रतिमा विर्सजन

अयोध्या। रिकाबंगज से शिवरात्रि के अवसर का स्थापित भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतिमा के विर्सजन के लिए शोभा यात्रा निकली। बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारो व नाचते गाते सैंकड़ों शिव श्रद्धालुगण विर्सजन हेतु गुप्तारघाट पहुंचे। यहां विधिवत पूजन अर्चन के बाद प्रतिमा को विर्सजित किया गया। इससे पूर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर कमला नेहरू भवन के बगल रिकाबगंज में जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया था।

उक्त शोभा यात्रा का नेतृत्व भाजपा नेत केशव बिगुलर, समिति के संयोजक पार्षद राजेश गौड़, अध्यक्ष अशोक कनकए कोषाध्यक्ष सुनील मौर्य ने किया। शोभायात्रा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण राधा कृष्ण के स्वरूप मे सजे कलाकारो ने आकर्षक नृत्य करते हुए लोगों का मन मोह लिया।

विर्सजन यात्रा में महामंत्री तरूण गुप्ता (डम्पी) ,सहसंयोजक किशन मौर्य, सुनील गौड़, अरुण गुप्ता, विश्वास कनक, मनोज गौड़, शैलेष चौरसिया, बब्लू सोनकर, राधेश्याम यादव, अर्जुन कुमार, अमित तिवारी, मनोज, किशोर कनक, ऋषि सोनकर, अर्जून सोनी, प्यारे लाल, अभी शर्मा शशि सामन्त मौर्य, बलदेव राजपाल, रामजी शर्मा, दिलीप प्रजापति, पूनम गुप्ता, पिंकी गुप्ता, आरती सोनकर, सुनीता सोनकर सहित बड़ी संख्या में महिलायें व पुरुष विसर्जन यात्रा में सम्मिलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments