Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। बसखारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाला अज्ञात चालक वाहन समेत फरार होने में कामयाब रहा। मौके पर पहुंची पुलिस भी अन्य कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है। सड़क हादसा बसखारी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर भगाही  के निकट गुरुवार शाम 3:00 बजे के करीब का बताया जा रहा है। जहां पर अकबरपुर की तरफ से आ रही एक बाइक व बसखारी की तरफ से जा रहे एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि जब तक लोग पहुंचकर घायल युवक की मदद करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश सिंह यादव व अन्य पुलिसकर्मियों ने शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए  जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक युवक की पहचान अवनीश ( 22 वर्ष ) पुत्र योगेन्द्र निवासी ईन्दपुर थाना आलापुर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक युवक टिकट निकालने अकबरपुर गया था। लौटते समय हादसे में उसकी जान चली गई। इस संदर्भ में बसखारी थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments