Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत

रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत

अम्बेडकरनगर। रविवार की सुबह अकबरपुर–बसखारी मार्ग पर कुर्की बजार के निकट भीषण सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी 60 वर्षीय राम अजोर अपनी 58 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी के साथ बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे। पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद जैसे ही वे मुख्य सड़क पर निकले, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि प्रेमा देवी का शव बस में ही फंस गया और राम अजोर भी मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे की जानकारी मिलने पर अकबरपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री राम अचल राजभर भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments