Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत


आलापुर अंबेडकर नगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर पिकार निवासी एक युवक की आजमगढ़ बूढ़नपुर अतरैठ मार्ग पर चार पहिया वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई ।

19 वर्षीय आकाश कुमार पुत्र राम अवध सोमवार की दोपहर लगभग एक बजे अपने रिश्तेदार के यहां शादी में आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार गांव में जा रहा था। बूढ़नपुर अतरैठ संपर्क मार्ग पर शेरवा पुल के निकट तेज रफ्तार कार  की जोरदार टक्‍कर से बाइक सवार आकाश कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना करने वाली  कार संजय कुमार सिंह चकबन्‍दी अधिकारी संतकबीर नगर के नाम से रजिस्‍टर्ड है। संजय कुमार सिंह कार में बैठे थे। घटना के बाद इसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112को दी। सूचना पाकर बूढ़नपुर चौकी प्रभारी राम निहाल वर्मा अपने हमराहियों के साथ पहुंचे और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। आकाश तीन भाइयों में मझला था। मृतक बीते 28 अप्रैल को दिल्ली से वापस गांव आया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments