Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याखालसा ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ वृहद रक्तदान शिविर

खालसा ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ वृहद रक्तदान शिविर

अयोध्या। रक्तदान महादान है। इस दान से बड़ा कोई दान नही है। हम अगर अपने शरीर से एक यूनिट ब्लड डोनेट करते हैं तो उस एक यूनिट ब्लड से किसी भी इंसान की जान बचाई जा सकती है। उक्त बातें अयोध्या नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने कही। नगर आयुक्त विशाल सिंह बैसाखी पर्व के अवसर पर अयोध्या के नज़रबाग स्थित गुरुद्वारा में खालसा ट्रस्ट द्वारा आयोजित वृहद रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे।
नज़रबाग़ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा में आयोजित ब्लड डोनेट कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुंचे नगर आयुक्त विशाल सिंह का जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह व सेवादार नवनीत सिंह ने माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। गुरुद्वारा पहुंचे नगर आयुक्त विशाल सिंह ने स्वागत के बाद सबसे पहले दरबार में जाकर माथा टेका व शब्दकीर्तन में शामिल हुए। गुरुद्वारा में आयोजित रक्तदान शिविर में विशिष्ठ अतिथि के रूप में तीन कलश तिवारी मंदिर के महन्त गिरीश पति त्रिपाठी ने भी शिरकत की। इस दौरान 2 दर्जन से लोंगो ने रक्तदान किया, जिसमें महिलाओं ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई और उनकी संख्या भी एक दर्जन के आसपास रही। मौके पर यशवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, टिंकल, बॉबी, सतनाम , अमरीक सिंह, मनदीप सिंह के अलावा बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments