Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काट कर की नृशंस हत्या

भतीजे ने चाचा की कुल्हाड़ी से काट कर की नृशंस हत्या

आलापुर अंबेडकरनगर। राजेसुलतानपुर थाना क्षेत्र के चांडीपुर कला निवासी 70 वर्षीय सब्बुल पुत्र नूर मोहम्मद को उसके सगे भतीजे ताज मोहम्मद पुत्र रब्बुल ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स गांव में पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। थाना अध्यक्ष बेचू सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह मौके पर स्थिती को सामान्य करने में लगे हुए हैं। इस विषय में क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि आरोपी ताज मोहम्मद को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है।शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मौके पर स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments