Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामुख्यमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा, 25...

मुख्यमंत्री की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटी भाजपा, 25 हजार का लक्ष्य

अयोध्या। भरत जी तपोस्थली नंदीग्राम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशाल जनसभा को लेकर आम जनता में उत्साह नजर आ रहा है। गुरुवार को सुबह 9 बजे होने वाली सभा में 25 हजार की संख्या जुटाने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। विशाल जनसभा में भाजपा ने सभी बूथों से लोगो को लाने हेतु मण्डलवार जिम्मेदारियां सौपी है। वहीं महानगर के सभी वार्डो से संख्या कार्यक्रम में सम्मलित होगी।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किया है। इस 9 वर्षो में विकास की रश्मि से सम्पूर्ण देश प्रकाशित हुआ है। उत्तर प्रदेश को अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है। आज निवेशकों की पसंद यूपी बनता जा रहा है। अयोध्या के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व की सर्वोत्तम नगरी बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भरतकुंड में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। लोकसभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौपी गयी है। विशाल जनसभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की टीम व्यवस्था हेतु लगाई गयी है। हर बूथ से संख्या लाने का लक्ष्य पार्टी को दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments