Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत, 6 सूत्रीय मांग...

सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत, 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

0

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय के नेतृत्व में आयोजित की गई। पंचायत में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव के पद पर अनीता, तहसील अध्यक्ष (सदर) के पद पर मालती देवी, जिला सचिव के पद पर निशा देवी और महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष के रूप में जनक लली को जिम्मेदारी दी गई। नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया।

पंचायत के बाद संगठन की ओर से 6 सूत्रीय मांगपत्र सदर तहसील के तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में ग्राम सभा तारापुर के गौहनिया निवासी कृष्ण कुमार उर्फ गोलू द्वारा आरोप लगाया गया कि त्रिलोकी नाथ और संतोष ने आम के पांच हरे पेड़ काट दिए, जिसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके अलावा किसानों की पूर्व से लंबित समस्याओं, विधवा, वृद्धा और दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड तथा श्रमिक कार्ड से संबंधित मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

पंचायत में प्रदेश सचिव राम वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुमन पांडेय, युवा जिला अध्यक्ष श्रवण सैनी, जिला उपाध्यक्ष कृष्णा गोस्वामी, बाबूराम, शिवकुमार, ऊषा, सुषमा, मालती, जनक लली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि 10 दिन के भीतर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version