Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम व प्रशिक्षण...

एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम व प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

0

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा में मंगलवार को महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक और पहल की गई। गरिमा महिला मंडल के तत्वावधान में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई और साथ ही नव स्थापित गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर समाज के प्रति एनटीपीसी की सामाजिक जिम्मेदारी को सार्थक रूप दिया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। इससे वे न केवल स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर अपनी सेवाएं देकर आर्थिक रूप से भी सक्षम बनेंगी।

श्रीमती परिदा ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में पूर्ण निष्ठा से भाग लें और इसे अपने जीवन में एक नए बदलाव के रूप में अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण केवल तकनीकी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास, पहचान और स्वतंत्रता की दिशा में एक मजबूत कदम है।

कार्यक्रम के दौरान गरिमा महिला मंडल की अन्य सदस्याएं, स्थानीय महिलाएं और एनटीपीसी के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को सौंदर्य सेवाओं, कॉस्मेटिक तकनीकों, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग आदि की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने कौशल के बल पर स्वरोजगार के अवसर तलाश सकेंगी।

एनटीपीसी टांडा द्वारा यह कार्यक्रम कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के अंतर्गत चलाया जा रहा है, जो न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में भी एक प्रभावी प्रयास है।

इस अवसर पर एनटीपीसी टांडा प्रबंधन द्वारा यह विश्वास जताया गया कि आने वाले समय में ऐसे और भी कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और समाज के मुख्यधारा से जुड़ सकें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version