Monday, July 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर119 वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया वृक्षारोपण, छात्रों...

119 वें स्थापना दिवस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने किया वृक्षारोपण, छात्रों को बांटे फलदार पौधे


आलापुर, अंबेडकर नगर। बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के अवसर पर जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र स्थित तेंदुआई कला शाखा की ओर से चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा प्रबंधक सुजीत कुमार साहू ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यालय के 119 छात्र-छात्राओं को फलदार पौधों का वितरण किया गया, ताकि वे अपने घरों और आसपास हरियाली बढ़ाने में योगदान दे सकें। इसके अलावा विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री भी वितरित की गई, जिससे शिक्षा के प्रति उनकी रुचि और अधिक बढ़े।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा, दोनों समाज के समग्र विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत प्रयास है। छात्रों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा सिंह, अध्यापिका अर्चना त्रिपाठी, बैंक ऑफ बड़ौदा के ज्वाइंट मैनेजर ओम कुमार काजी, देवाशीष केसरवानी, रितेश सिंह, अभिषेक बाजपेई, सौरभ त्रिपाठी, रीजनल ऑफिसर अर्धेंदु मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यालय के लीगल ऑफिसर अवनेंद्र त्रिपाठी सहित बैंक के अन्य कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments