Monday, July 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनपद में लगाया गया आयुष्मान भवः तथा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

जनपद में लगाया गया आयुष्मान भवः तथा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला


अयोध्या। रविवार को जनपद के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भवः मेले का आयोजन किया गया। 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 6 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगाया गया। मसौधा ब्लाक में अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण अयोध्या डॉ पवन कुमार अरुण व सीएमओ डॉ संजय जैन द्वारा सीएचसी में पोलियो बूथ का उदघाटन किया गया। आयुष्मान भवः मेला का निरीक्षण किया गया। सीएचसी मवई में जिला इम्यूनाइजेशन ऑफिसर डॉ दिलीप सिंह ने पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। जनपदीय अधिकारियों द्वारा पोलियो बूथ व आयुष्मान भव मेला का निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित अधीक्षक, चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को अपने कार्य प्रति सजग रहने को कहा।

     13 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2732 लाभार्थियों ने, 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 2856 व 6 अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 464 लाभार्थियां का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया गया। सीएमओ कार्यालय द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में लोग संचारी रोगों से ज्यादा परेशान है अतः उनको अपने क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए , शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जल भराव वाले क्षेत्र में मिट्टी से उनको पाट देना चाहिए। इससे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू ,चिकनगुनिया, आदि होने का खतरा कम हो जाता है। साथ ही वर्तमान समय में लोगों की जीवन शैली में लगातार गिरावट होने के कारण व लोगों द्वारा धूम्रपान, पान मसाला आदि के अत्याधिक सेवन करने से कम्युनिकेबल डिजीज जैसे कि हाइपरटेंशन, शुगर , मोटापा  कैंसर  हार्ट टैक आदि बीमारियों ग्रसित हो रहे है। इससे सम्बन्धित लाभार्थियो की जांचे की गई वा दवा भी दी गई। गर्भवती महिलाओं की एएनसी की जांच भी की गई । गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments