Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में हुई नव विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम...

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नव विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और रिपोर्ट आने के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी। बताते चलें कि जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर मित्तू पुर रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने संदीप कुमार के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ बाजार निवासी पंकज अग्रहरि की पुत्री  अंकिता की शादी हुई थी। जिसका दो दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हो गया, जिसे जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत में सुधारना न होता देख वहां से जवाब दे दिया गया।इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय अंकिता की मौत हो गई।  मृतका के पिता पंकज कुमार ने तमाम आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया जिसका रविवार को पोस्टमार्टम हुआ । इस मामले में  क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी ताकि कोई बेगुनाह न फसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments