Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव 2023 में 21 लाख दीपों से जगमग होगा अयोध्या

दीपोत्सव 2023 में 21 लाख दीपों से जगमग होगा अयोध्या


◆ तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की बैठक


अयोध्या । दीपोत्सव 2023 को भव्य एवं दिव्य रूप आयोजित किये जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव की अध्यक्षता में निदेशक पर्यटन/नोडल अधिकारी दीपोत्सव 2023 प्रखर मिश्रा व अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी श्री सलिल कुमार पटेल की उपस्थिति में जिलाधिकारी के आवासीय सभागार में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने दीपोत्सव 2023 का तिथिवार विवरण दिया। उन्होंने बताया कि  9 नवम्बर 2023 को गोवस्त द्वादशी, 10 नवम्बर को धन त्रयोदशी, 11 नवम्बर को नरक चतुर्दशी/छोटी दीपावली (दीपोत्सव) तथा 12 अक्टूबर को दीपोत्सव का पर्व है। इस दीपोत्सव पर 21 लाख दीयों को प्रज्वलित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिए 25 हजार वालंटियर लगाये जायेंगे।

बैठक में दीपोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों से सम्बंधित विभागों संस्कृति, सूचना, पर्यटन, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा आदि के अधिकारियों द्वारा एक-एक करके अपने-अपने विभाग से सम्बंधित कार्यो एवं दायित्वों से सम्बंधित तैयारियों का विवरण प्रस्तुत किया गया।

बैठक में सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आपेक्षित कार्यो को एक सप्ताह के भीतर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए दीपोत्सव की तैयारियों करने के निर्देश दिये।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परिक्रमा/कार्तिक पूर्णिमा मेला से सम्बंधित तैयारियों को भी सम्बंधित विभाग समय से पूर्ण कर लें। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय जैन, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह, उपनिदेशक पर्यटन, एसपी सिटी, डीपीआरओ, संस्कृति, नगर निगम, परिवहन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग आदि सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments