Wednesday, September 16, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामपथ पर लग रही रेलिंग के विरोध में अयोध्या के व्यापारियों ने...

रामपथ पर लग रही रेलिंग के विरोध में अयोध्या के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

अयोध्या। रामपथ पर लग रही रेलिंग का अयोध्या के स्थानीय व्यापरियों ने विरोध किया है। इसको लेकर व्यापारियों ने मण्डलायुक्त को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि रामपथ पर फुटपाथ पर रेलिग लगाने के बजाय टेढ़ी बाजार चौराहा से नयाघाट तक की सड़क को भक्तिपथ के तरीके डेवलप किया जाय। जिससे सड़क को सीमित होने से बचाने के साथ मेले इत्यादि विशेष प्रायोजनो में भीड़ को चलने मे सुगमता बनी रहे। फुटपाथ पर रेलिग लग जाने से ग्राहको को दुकानो तक पहुचने में परेशानी होगी। जिससे उपरोक्त सड़क के व्यापारियो का व्यापार भी प्रभावित होगा। ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता नंदू, बृज किशोर पाडे, शिवम् गुप्ता, मंगल मोदनवाल, प्रेम शंकर मिश्रा, संतोष गुप्ता आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments