Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में चौथा स्थान, वर्ष 2020 के...

आईजीआरएस रैंकिंग में अयोध्या को प्रदेश में चौथा स्थान, वर्ष 2020 के बाद पहली बार टॉप-10 में शामिल

0
ayodhya samachar

अयोध्या। जन शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के क्षेत्र में जनपद अयोध्या ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। माह मई 2026 की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम) रैंकिंग में अयोध्या ने प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2020 के बाद यह पहला अवसर है जब जनपद अयोध्या प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल हुआ है।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए इसे टीमवर्क, पारदर्शी कार्यप्रणाली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग लगातार प्रयासरत हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस उपलब्धि को कायम रखते हुए शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायतकर्ता को संतोषजनक समाधान प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण तंत्र को और प्रभावी बनाकर आमजन का प्रशासन पर विश्वास मजबूत किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version