Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या प्रीमियर लीग 24 अक्टूबर से स्पोट्स स्टेडियम मे होगी आयोजित

अयोध्या प्रीमियर लीग 24 अक्टूबर से स्पोट्स स्टेडियम मे होगी आयोजित


अयोध्या। स्व0 राकेश चन्द्र कपूर मेमोरियल अयोध्या प्रीमियर लीग के आयोजन अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि 24 नवम्बर से डा0 भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालय क्रीडा संस्थान मकबरा में प्रीमियर लीग खेली जायेगी। पूर्व में आयोजित होने वाली फैजाबाद प्रीमियर लीग का नाम बदलकर अयोध्या प्रीमियर लीग कर दिया गया है।

आयोजन सचिव सुप्रीत कपूर ने बताया की इस लीग में विजेता टीम को 1 लाख व उपविजेता को 51 हजार नगद पुरस्कार दिया जायेगा। तथा मैन आफ द सीरीज को 5100, बेस्ट बैट्समैन 2100, बेस्ट बॉलर 2100 का पुरूस्कार दिया जायेगा। इस वर्ष मान आफ द सीरीज का पुरस्कार संस्था के संस्थापक स्व0 महेश लखमानी की स्मृति में व बेस्ट बैटस्मान स्व0 राजू श्रीवास्तव की स्मृति में दिया जायेगा।

निदेशक सैय्यद सुब्हानी ने बताया की इस आयोजन में कुल 12 टीम प्रतिभाग करेगी। जिसमें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच तथा अन्य टीमें प्रतिभाग करेगी। संस्था इन टीमों के रहने व भोजन की व्यवस्था करेगी।

आयोजन उपाध्यक्ष दीपेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया की हर बार की तरह मैदान को होर्डिंग, बैनर व झंडो से सजाया जायेगा तथा अयोध्या के लोगो को एवं उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। इस दौरान असिफ अंसारी, देवेन्द्र मिश्रा, दीपू, मोहम्मद शारिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments