अयोध्या। प्रादेशिक न्यायिक अधिकारी क्रीड़ा प्रतियोगिता के 25वें संस्करण का आयोजन लखनऊ में किया गया, जिसमें अयोध्या के न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 12 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में जिला जज रणंजय कुमार वर्मा बैडमिंटन सिंगल्स के सेमीफाइनल तथा डबल्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट राहुल कात्यायन ने 4×100 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। न्यायाधीश लारा कोर्ट शिवानी जायसवाल ने कैरम डबल्स के सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
अपर जिला जज (एससी/एसटी कोर्ट) दीपक यादव ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और डिस्क थ्रो में स्वर्ण पदक तथा शॉट पुट और 4×100 मीटर रिले में रजत पदक जीतकर सर्वाधिक छह पदक हासिल किए। अपर जिला जज-8 रवि कुमार गुप्ता कैरम सेमीफाइनल तक पहुंचे। अपर सिविल जज (सीडी-प्रथम) योगिता कुमार ने महिला बैडमिंटन सिंगल्स में सेमीफाइनल में स्थान बनाया, जबकि अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आशुतोष सिंह पुरुष क्रिकेट में सेमीफाइनल तक पहुंचे।
इसके अतिरिक्त, रवि कुमार गुप्ता ने कैरम सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में, प्रिया सक्सेना ने महिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल में तथा गीतिका सिंह ने महिला टेबल टेनिस सिंगल्स व डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।