अयोध्या। अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 की जगह 20 कोच की रेक के साथ चलाई जाएगी। यह बदलाव 8 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। उत्तर रेलवे द्वारा संचालित यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन बुधवार छोड़कर चलती है। कोच वृद्धि से अधिक यात्रियों को तेज, सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। यह निर्णय भारतीय रेलवे के सुविधाजनक, सुरक्षित एवं स्मार्ट यात्रा विज़न के तहत लिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर अनुभव और समय की बचत सुनिश्चित हो सके।