Friday, July 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा लगाएगी 52 हजार...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत भाजपा लगाएगी 52 हजार पौधे


◆   पर्यावरण जीवन का आधार है, इसका संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी – खुन्नू पाण्डेय


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत जिलेभर में लगभग 52 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। प्रत्येक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता को दी जाएगी। इस अभियान की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू को इसका प्रभारी बनाया गया है।

कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी

अभियान प्रभारी कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू ने बताया कि जिले के 1653 बूथों पर प्रत्येक बूथ में 10 पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बूथ समिति के प्रत्येक पदाधिकारी को एक पौधा सौंपा गया है, जिसकी देखभाल की जिम्मेदारी उन्हीं को दी गई है। साथ ही शक्ति केंद्रों, मंडल एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी पौधे प्रदान किए गए हैं, जिन्हें वे सार्वजनिक स्थलों जैसे विद्यालय, मंदिर, पंचायत भवन आदि पर रोपित करेंगे।

यह अभियान 5 अगस्त तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत सभी बूथों व अन्य पदाधिकारियों को पौधे उपलब्ध करा दिए गए हैं और रोपण का कार्य प्रारंभ हो चुका है। पार्टी संगठन द्वारा पौधों की देखभाल के लिए जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जा रही है। यह पहल न केवल पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज को हरियाली के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक प्रेरणादायक कदम है। कहा कि पर्यावरण जीवन का आधार है, इसका संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments