अंबेडकर नगर। टांडा क्षेत्र के अर्खापुर स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं एवं सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तारा वर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज फरीदपुर कुतुब, श्रीमती नीलम रानी, सुपरवाइजर बाल विकास पोषाहार, थानाध्यक्ष अलीगंज, तथा मिशन सेक्टर-5 की नोडल अधिकारी प्रियंका चौधरी उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर श्रीमती तारा वर्मा ने छात्र-छात्राओं को 101, 102, 108, 1930 जैसे आपातकालीन सेवा नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि सावधानी और जागरूकता से ही हम कई समस्याओं से बच सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।