Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर जैतपुर थाने में सभागार कक्ष का उद्घाटन, एसडीएम व सीओ रहे मौजूद

जैतपुर थाने में सभागार कक्ष का उद्घाटन, एसडीएम व सीओ रहे मौजूद

0

जैतपुर अम्बेडकर नगर। जैतपुर थाना परिसर में नवनिर्मित सभागार कक्ष का उद्घाटन बुधवार को उपजिलाधिकारी जलालपुर राहुल कुमार गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पुलिस एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर के मार्गदर्शन में सभागार कक्ष का निर्माण कराया गया। थाना परिसर में बने इस सभागार से विभागीय बैठकों व अन्य प्रशासनिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में जैतपुर के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार आजाद, हाल ही में पदोन्नत हुए हेड कांस्टेबल पवन कुमार मिश्र व हेड कांस्टेबल बृजेश यादव उर्फ टाइगर, कांस्टेबल अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही जनकल्याण सेवा समिति बंदीपुर के डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह (विनोद सिंह) एवं बाबा जगरदेव जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

अधिकारियों ने सभागार कक्ष के निर्माण में सहयोग देने वालों की सराहना करते हुए कहा कि इससे थाना स्तर पर बैठकों के आयोजन में सुविधा होगी और पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बनेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version