Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआधुनिक सुलभ शौचालय जनता को समर्पित

आधुनिक सुलभ शौचालय जनता को समर्पित

  • स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में नगर पंचायत अध्यक्ष ने उठाया सराहनीय कदम


बसखारी अंबेडकर नगर। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में नवनिर्मित आधुनिक सुलभ शौचालय का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता व अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 मखदूम नगर में स्थित स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्मित यह सुलभ शौचालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बताया जाता है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय उद्घाटन के बाद जनता को समर्पित कर दिया गया है। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि राम आधार यादव, लालमन,मायाराम, प्रदीप कुमार, राकेश प्रजापति, शिवम मद्धेशिया, प्रदीप उपाध्याय, पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अभिषेक यादव सहित काफी संख्या सभासद व स्थानीय लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में उठायें गये इस एक और कदम की स्थानीय लोग सराहना भी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments