Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यायह है सावन मेला की तैयारी, करंट की चपेट में आने से...

यह है सावन मेला की तैयारी, करंट की चपेट में आने से कांवरिया की मौत

  • जनपद मऊ का रहने वाला था श्रद्धालु

  • घटना को लेकर लोगों में आक्रोश

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में असुरक्षित तरीके से हो रहे निर्माण कार्य व मेले को लेकर प्रशासनिक दावों की हकीकत आखिर सामने आ गई। अयोध्या दर्शन के लिए आए कांवरिया की करंट लगने से मौत हो गई। ऐसा लोगों का कहना है कि निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे से जा रही केबल के कटने से करंट फैला था। जिसकी चपेट में कांवरिया आ गया और उसकी मौत हो गई।

एसओ थाना राम जन्मभूमि ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है। मृतक रामराज चौहान पुत्र सुखद चौहान निवासी गिरिडीह थाना घोसी जनपद मऊ का रहने वाला था। हनुमानगढ़ी के पास स्थित किसी दुकान से वह गुजर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि दर्शन के लिए आए कांवरिये नंगे पैर चलते हैं। पता नहीं उस से करंट कैसे लग गया। करंट पास स्थित दीवाल से भी उतर सकता है। मामले में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments