Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी फरार, पुलिस ने...

किशोरी से छेड़छाड़ का प्रयास, शोर मचाने पर आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
ayodhya samachar

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार देर रात लघु शंका के लिए घर से बाहर गई एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी जब घर से कुछ दूरी पर गई थी, तभी गांव का ही किशोर दिवाकर उसे अकेला पाकर जबरिया पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि वह किशोरी को जबरन सुनसान जगह की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा था।

इसी बीच किशोरी के जोर से चिल्लाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ को आता देख आरोपी दिवाकर किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुरुवार दोपहर पीड़िता की मां ने जलालपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version