Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शीतला माता मठिया मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी का प्रयास, रंगे हाथ...

शीतला माता मठिया मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरी का प्रयास, रंगे हाथ पकड़े गए दो युवक

0
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगर स्थित शीतला माता मठिया मंदिर में मंगलवार देर रात दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मंदिर समिति ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित शीतला माता मठिया मंदिर की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र लाल जायसवाल ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मंगलवार रात करीब 12 बजे दो युवक मंदिर परिसर में रखी दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी धनराशि चोरी  कर रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पुजारी की नजर उन पर पड़ गई।

पुजारी ने तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नीरज कुमार, पुजारी अशोक पांडेय, देवेश मिश्रा आदित्य गोयल, सोनू, शम्भू,सूरज, प्रहलाद, नीरज, निखिल, सोनू और आदित्य  सहित अन्य लोग मंदिर पहुंच गए। लोगों ने मौके पर दोनों युवकों को पकड़ लिया और घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के कांस्टेवल विधान सिंह, अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। बुधवार सुबह मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र लाल जायसवाल ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की मांग की है । मंदिर समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि पूर्व में भी इन्हीं युवकों और उनके साथियों द्वारा मंदिर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि मंदिर में स्थापित शीतला माता की प्रतिमा से मुकुट , चांदी की आँख  चोरी किया गया था तथा दो बार मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर दानपेटी से हजारों रुपये की चोरी की गई थी। समिति का कहना है कि पूर्व की घटनाओं में प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण आरोपितों के हौसले बुलंद रहे।

घटना के बाद मंदिर समिति और स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोगों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version