जलालपुर अंबेडकर नगर। किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास को विफल करना परिजनो के लिए घातक साबित हुआ। विपक्षियों ने परिजनो पर धारदार हथियार से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बेहोशी की हालत में नगपुर अस्पताल भेजा गया। घटना मालीपुर थाना के खालिसपुर भटौली गांव का है।
