Monday, August 24, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता पदच्युत, एसडीएम टांडा बने प्रशासक

अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता पदच्युत, एसडीएम टांडा बने प्रशासक


अंबेडकर नगर। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत के अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को शासन के आदेश पर पद से पदच्युत कर दिया गया है। उनके विरुद्ध प्रतिकूल तथ्य पाए जाने के बाद राज्यपाल ने पदच्युत किए जाने की स्वीकृति प्रदान की थी। शासन के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी कर दिया।

प्रमुख सचिव, नगर विकास के 22 अगस्त के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। आदेश में उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ओमकार गुप्ता को अध्यक्ष पद से पदच्युत किए जाने का उल्लेख है। इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शक्तियों का प्रयोग तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।


एसडीएम टांडा को मिली जिम्मेदारी


अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद नगर पंचायत का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टांडा संजीव कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है। शासन के निर्देश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक प्रशासक नगर पंचायत की शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

प्रशासक के रूप में संजीव कुमार को अध्यक्ष की सभी शक्तियां और दायित्व सौंपे गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासक के रूप में कार्य करने के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


संबंधित अधिकारियों को भेजी आदेश की प्रति


जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास, नगर निकाय निदेशालय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत), उपजिलाधिकारी टांडा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा समेत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। जिलाधिकारी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments