Thursday, August 27, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या7.60 करोड़ के आठ विकास कार्यों को मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू

7.60 करोड़ के आठ विकास कार्यों को मंजूरी, टेंडर प्रक्रिया शुरू


◆ पूराबाजार व नगर निगम क्षेत्र में बनेंगे संपर्क मार्ग, सड़क और नालियां


अयोध्या। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं संपर्क मार्गों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए करीब 7.60 करोड़ रुपये की लागत वाले आठ विकास कार्यों को मंजूरी मिल गई है। स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। इन परियोजनाओं के तहत पूराबाजार, मसौधा और नगर निगम क्षेत्र के गांवों एवं वार्ड में संपर्क मार्ग का नवनिर्माण व अन्य के कार्य कराए जाएंगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में सड़क और संपर्क मार्गों को मजबूत करना प्राथमिकताओं में शामिल है। जिन क्षेत्रों में आवागमन की समस्या है, वहां आवश्यकता के अनुसार नए मार्गों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आठों कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है और टेंडर प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क और मजबूत होगा।

स्वीकृत कार्यों में रामपुर सर्धा-मित्रसेनपुर में संपर्क मार्ग का 80 लाख रुपये की लागत व तिहुरा मांझा कुंजीगंज चौराहे से गोडियाना एबी बंधा तक 1.33 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का नव निर्माण कराया जाएगा। इसी क्रम में रामवनगमन मार्ग के किलोमीटर नौ किमी से प्राथमिक विद्यालय होते हुए शिव मंदिर तक 1.31 करोड़ रुपयेदर्शननगर-भरतकुंड मार्ग पर शारदा सहायक नहर से मुरावन का पुरवा तक 78 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा।

मसौधा क्षेत्र की भदोखर ग्राम पंचायत में रामू का पुरवा पक्की सड़क से ईश्वरदीन इंटर कॉलेज ददेरा तक 1.24 करोड़ रुपये की लागत से व नगर निगम क्षेत्र के कर्पूरी ठाकुर वार्ड में 64 लाख रुपये की लागत से सड़क नाली निर्माण का कार्य भी स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा 78 लाख रुपये की लागत से पिलखावां में सड़क निर्माण तथा कर्पूरी ठाकुर वार्ड में रामलाल मिश्र का पुरवा से प्रयागराज मार्ग तक 72 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग का नव निर्माण कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments