Sunday, September 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर49 नवचयनित फार्मासिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियनों को कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया...

49 नवचयनित फार्मासिस्ट व एक्स-रे टेक्नीशियनों को कार्यक्रम आयोजित कर दिया गया नियुक्ति पत्र


अंबेडकर नगर। प्रदेश सरकार की ओर से नवनियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ के लोक भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जिले के 30 नवचयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 19 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद और मुख्य विकास अधिकारी ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नवनियुक्त कर्मचारियों ने लोक भवन में आयोजित मुख्य समारोह का सजीव प्रसारण देखा और सुना। नियुक्ति पत्र मिलने पर नवनियुक्त कार्मिकों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर दे रही है। योग्य अभ्यर्थियों को बिना किसी अनियमितता के अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों और एक्स-रे टेक्नीशियनों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।

कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने भी नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments