Monday, September 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहनुमान अंश’ की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर ने किए रामलला और बजरंगबली के...

हनुमान अंश’ की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर ने किए रामलला और बजरंगबली के दर्शन


अयोध्या। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सह-निर्माता अनुप्रिया नागर सोमवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में माथा टेका।

दर्शन-पूजन के बाद अनुप्रिया नागर ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की। उन्होंने महंत से आशीर्वाद लिया। इस दौरान फिल्म से संबंधित आमंत्रण एवं स्वीकृति से जुड़े पत्र भी प्रस्तुत किए गए।

मीडिया से बातचीत में अनुप्रिया नागर ने कहा कि रामलला के दर्शन उनके लिए भावुक और सौभाग्य का क्षण रहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से उन्हें विशेष जुड़ाव महसूस होता है। उन्होंने राम मंदिर को करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए समाज को अपनी परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। अयोध्या में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने फिल्म से जुड़ी आगामी यात्रा के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही। इस दौरान उन्होंने ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments