Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर नारायणपुर घाट पर नदी में मिले पशु के अवशेष, मचा हड़कंप

नारायणपुर घाट पर नदी में मिले पशु के अवशेष, मचा हड़कंप

0
ayodhya samachar

अंबेडकर नगर। भीटी और महरुआ थाने की सीमा पर स्थित नारायणपुर घाट के पास रविवार को नदी में पशु के अवशेष तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अवशेषों को नदी से बाहर निकलवाया। पानी में काफी समय तक पड़े रहने के कारण अवशेष सड़-गल चुके हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अवशेष किस पशु के हैं।

क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार सुबह पीआरवी के माध्यम से नदी में पशु के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही भीटी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से अवशेषों को नदी से बाहर निकलवाया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया।

पशु चिकित्सक द्वारा अवशेषों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पशु की प्रजाति और मौत के कारण के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version